हैदराबाद: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से लोक भवन, हैदराबाद में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच समकालीन मुद्दों पर सार्थक और रचनात्मक चर्चा हुई।
इस मुलाकात में दोनों राज्यों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने और आपसी समझ को बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि इस प्रकार के संवाद से राज्यों के बीच समन्वय को नई दिशा मिलती है और विकास के नए अवसर भी खुलते हैं।
बैठक के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा के साथ-साथ आपसी सहयोग को सुदृढ़ करने और भविष्य में साझा पहल को आगे बढ़ाने पर भी सहमति बनी। यह मुलाकात अंतरराज्यीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।
उधर इस मुलाकात को लेकर तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर तस्वीरें साझा की।
