हैदराबाद लोक भवन में विभिन्न क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल को लेकर कार्यक्रम रखा गया। उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। रक्षा, काउंटर-ड्रोन तकनीक, विमानन, एम्फीबियस एविएशन, चिकित्सा और सशस्त्र बलों के विशेषज्ञों के साथ हुई चर्चा में राज्यपाल शामिल हुए।
राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने कहा कि यह बात उभरकर सामने आई कि कैसे AI शासन-प्रशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा और समावेशी विकास के लिए एक शक्तिशाली माध्यम के रूप में उभर रहा है।
राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने कहा कि उत्तराखंड जैसे भौगोलिक रूप से संवेदनशील राज्य के लिए, आपदा पूर्वानुमान, पर्यावरण संरक्षण और स्मार्ट पर्यटन के क्षेत्र में AI-आधारित समाधानों में अपार संभावनाएं निहित हैं।
यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने की प्रक्रिया पारदर्शिता, जवाबदेही और सुदृढ़ नैतिक सिद्धांतों द्वारा निर्देशित हो ताकि इसके लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँच सके और यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ की परिकल्पना को साकार करने में सार्थक योगदान दे सके।
