मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोथरोवाला, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 133वें संस्करण को सुना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को देशवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम न केवल संवाद का माध्यम है बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की एक सशक्त पहल भी है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मंच के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे प्रेरक कार्यों को सामने लाते हैं जिससे आमजन को आगे बढ़ने और कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ ने समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक नई पहचान दी है इस कार्यक्रम के जरिए नवाचार स्टार्टअप स्वच्छता अभियान आत्मनिर्भर भारत पर्यावरण संरक्षण और लोक संस्कृति जैसे विषयों को लगातार प्रमुखता दी जा रही है जिससे लोगों में जागरूकता और उत्साह दोनों बढ़ रहे हैं उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उन लोगों को मंच देता है जो चुपचाप समाज में अच्छा काम कर रहे हैं और जिनकी मेहनत अक्सर अनदेखी रह जाती है।
सीएम धामी ने कहा कि इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा प्रभाव यह है कि इससे आमजन के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है देश के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी अपने कार्यों के जरिए पूरे देश के सामने आ रहे हैं और इससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन का वातावरण बन रहा है उन्होंने कहा कि जब लोगों को उनके कार्यों के लिए सराहा जाता है तो वे और अधिक उत्साह के साथ काम करते हैं और यही भावना देश को आगे बढ़ाने में मदद करती है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में मेहनत और परिश्रम के महत्व पर भी जोर दिया उन्होंने कहा कि जो लोग ईमानदारी और लगन से काम करते हैं उन्हें अवश्य सफलता मिलती है प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और भारत का मान सम्मान और स्वाभिमान वैश्विक स्तर पर मजबूत हुआ है उन्होंने कहा कि आज भारत एक बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है और दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है।
