देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी देहरादून के अस्पताल में भर्ती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मैक्स अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) की सेहत के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री धामी ने इलाज कर रहे डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण मौजूद रहीं। बीसी खंडूड़ी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं इस दौरान सीएम धामी ने अस्पताल में भर्ती अन्य कई मरीजों का भी हाल जाना, साथ ही उनके तीमारदारों से भी बातचीत कर उपचार संबंधी जानकारी ली। (ब्यूरो रिपोर्ट)
