Arunachal Pradesh: भारत का वह राज्य जहां सबसे पहले सूरज की किरणें धरती को छूती हैं…जिसे Land of the Rising Sun कहा जाता है। पूर्वोत्तर भारत में बसा यह राज्य प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और आध्यात्मिक शांति का अद्भुत संगम है…हम बात कर रहे हैं अरुणाचल प्रदेश की।
अरुणाचल प्रदेश विविध संस्कृतियों का जीवंत संसार है यहां की संस्कृति…प्रकृति के साथ गहराई से जुड़ी हुई है, यही वजह है कि यहां जीवन का हर पहलू… परंपराओं से प्रभावित होता है।
अरुणाचल प्रदेश में अनेक जनजातियां निवास करती हैं… हर जनजाति की अपनी अलग पहचान, अपनी भाषा और अपने रीति-रिवाज और जीवनशैली है।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भारत की राजनीति में एक प्रमुख और सक्रिय चेहरा हैं वे अपने स्पष्ट विचारों और सशक्त नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं…रिजिजू भी इसी राज्य से आते हैं।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू अपने प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ राज्य की सांस्कृतिक परंपराओं से भी गहराई से जुड़े हुए हैं। वे अक्सर अरुणाचल प्रदेश के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं…जहां वे स्थानीय जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों को न केवल प्रोत्साहित करते हैं बल्कि खुद भी सेलीब्रेट करते हैं।
रिजिजू का यही अंदाज़ उन्हें दूसरों से अलग बनाता है…सादगी भरा अंदाज, एक ओर जहां वे मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे …वहीं दूसरी ओर अपनी जड़ों, संस्कृति और लोगों से उनका जुड़ाव साफ दिखाई देता है।
पूर्वोत्तर भारत की आवाज को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण माना जाता है…। जिससे साबित होता है कि यही संतुलन नेतृत्व को सिर्फ पद तक सीमित नहीं रखता है बल्कि उसे लोगों के दिलों तक पहुंचाता है।
