देहरादून: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर रेसकोर्स, देहरादून स्थित गुरुद्वारे में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मत्था टेका और प्रदेशवासियों के सुख–समृद्धि की कामना की। इस मौके पर CM Pushkar Singh Dhami ने प्रदेशवासियों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सद्भावना, समानता और मानवता के प्रतीक श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन आदर्शों के माध्यम से समाज को “एक ओंकार सतनाम” के भाव से जोड़ते हुए सच्चाई, ईमानदारी और सेवा का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएँ अनंत काल तक मानवता का मार्गदर्शन करती रहेंगी।
