उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित हर्षिल और धराली में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। रेस्क्यू टीमों द्वारा आपदा स्थल से 135 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया है, धराली के पास(गंगोत्री की तरफ) से लगभग 100 लोग और हर्षिल आर्मी गेट से नीचे की तरफ 35 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।
हर्षिल, धराली में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। पुलिस, सेना, ITBP, NDRF, SDRF, फायर, राजस्व आदि आपदा दल प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य में जुटें हैं।
हर्षिल, धराली में राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। आपदा दलों द्वारा हर्षिल के पास अस्थायी पुलिया तैयार की गयी है, ताकि लोगों को सुरक्षित पार करवाया जा सके। पुलिस,SDRF, NDRF, Fire,ITBP, Army सहित सभी आपदा दल लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।
