
उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह(रि) ने कौसानी में स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया।
राज्यपाल ने कहा कि इन स्टॉलों पर स्थानीय उत्पादों की विविधता, गुणवत्ता और महिलाओं की मेहनत स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस दौरान समूह की महिलाओं से आय, विपणन रणनीतियों और उत्पादों की मांग के बारे में चर्चा की।
इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह (Gurmit Singh)ने जिला प्रशासन के साथ बैठक कर जनपद में चल रही विकास योजनाओं, पर्यटन की संभावनाओं, कानून व्यवस्था, नशा मुक्ति अभियान जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी ली। प्रशासन द्वारा आरंभ की गई कई नवाचारी पहलें सराहनीय हैं। घोस्ट विलेज को होस्ट विलेज में बदलने के लिए विशेष परियोजनाएं शुरू किए जाने का सुझाव दिया, ताकि दूरस्थ और संसाधनविहीन क्षेत्रों को भी मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।