
हरिद्वार ।जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने ग्राम सहदेवपुर शहवाजपुर गेहँू की फसल की कटाई का निरीक्षण किया।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी ने चयनित राजस्व ग्राम सहदेवपुर शहवाजपुर तहसील हरिद्वार में रैपडम पद्धति के तहत चयनित कास्तकार श्री कुलवंत सिंह पुत्र श्री सतोख सिंह निवासी सहदेवपुर के खेत में पहुँच कर गेहूँ की फसल की कटाई कर क्राप कटिंग का निरीक्षण किया।




इस अवसर पर सहायक राजस्व निरीक्षक रमेश चन्द्र ने अवगत कराया कि कुलवंत सिंह के खेत नम्बर 498 पर गेहँू की फसल का क्रॉप कटिंग प्रयोग किया गया जिसमें एक समबाहु त्रिभुज की आकृति जिसका क्षेत्रफल 43.3 वर्ग मीटर होता है त्रिभुजाकार आकृति से गेहूँ फसल 31.200 किलो ग्राम प्राप्त हुई, जो की औसत उपज से अधिक है।

इस अवसर पर सहा भू लेखाधिकारी /अपर सांख्यकी अधिकारी उत्तम सिंह चौहान, क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक अरंिवद सिंह सैनी, पटवारी प्रवीन आर्य, पटवारी कु0 बीना कैन्तुरा, भूमि संरक्षण अधिकारी आदि उपस्थित थे।

