![](https://mountainsjourney.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221201-WA0024-1024x1024.jpg)
देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने रुड़की नवीन सब्जी मंडी में छापेमारी की। इस दौरान विजिलेंस टीम ने 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ मंडी निरीक्षक शिवमूर्ति को गिरफ्तार किया। करीब 5 घंटे की पूछताछ के बाद विजिलेंस की टीम आरोपी को अपने साथ देहरादून ले गई। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।