![](https://mountainsjourney.com/wp-content/uploads/2022/05/%E0%A4%9A%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A4%A4-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B8%E0%A5%80%E0%A4%8F%E0%A4%AE-%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A5%80-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%A1-%E0%A4%B6%E0%A5%8B-2-1024x660.jpg)
चम्पावत जिले के छतार से मुख्य बाजार तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रोड शो निकला। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए।
![](https://mountainsjourney.com/wp-content/uploads/2022/05/%E0%A4%9A%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A4%A4-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B8%E0%A5%80%E0%A4%8F%E0%A4%AE-%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A5%80-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%A1-%E0%A4%B6%E0%A5%8B-3-1024x705.jpg)
सीएम धामी के साथ भाजपा के कई दिग्गज भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मगर मुख्यमंत्री के साथ सबसे ज्यादा कैलाश गहतोड़ी नजर आ रहे हैं। कैलाश गहतोड़ी ने ही मुख्यमंत्री के लिए अपनी विधायक की सीट खाली की थी। जिसके बाद ही चंपावत सीट पर उपचुनाव करवाया जा रहा है और सीएम पुष्कर सिंह धामी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। चंपावत सीट पर 31 मई को मतदान होने जा रहा है।